अमरोहा, मार्च 22 -- गजरौला। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिजलीकर्मी की मौत हो गई। बिजलीकर्मी मेरठ से लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के कुंदरकी के सादात पश्चिमी निवासी 43 वर्षीय नूर मोहम्मद पुत्र स्व.आस मोहम्मद कुंदरकी नगर पंचायत में बिजली फिटर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को वह किसी काम से बाइक से मेरठ गए थे। लौटते समय गजरौला में ख्यालीपुर ढाल के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नूर मोहम्मद की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जेब में मिले कागजात से मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप ने मृतक के भाई मोहम्मद उमर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.