औरंगाबाद, फरवरी 19 -- मई में होनी थी पुत्री की शादी, लोन के सिलसिले में आए थे औरंगाबाद फोटो- 19 फरवरी एयूआर 26 कैप्शन: गुरुवार को सदर अस्पताल में मृतक सत्येंद्र साहू के परिजन औरंगाबाद, हिंदुस्तान संवाददाता। कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा और कुटुंबा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर अज्ञात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान डंवर बिगहा गांव निवासी स्व. हरी साहू के 60 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र साहू के रूप में हुई है। घायल महिला उनकी पत्नी कमला देवी हैं। परिजनों ने सदर अस्पताल में बताया कि उनकी पुत्री की तिलक 10 मई और बारात 13 मई को तय थी। शादी के लिए रुपये की व्यवस्था करने दंपती लोन के सिलसिले में औरंगाबाद आए थे। लौटने के दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.