संभल, जनवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के सैनिक चौक पर रविवार की रात 8.30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। सरवन कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी करेली अपने चचेरे भाई चंद्रसेन पुत्र सोहनलाल निवासी मऊ अस्सू के साथ रविवार की शाम नोएडा से लौटे थे। जिन्हें लेने राहुल आटा आया था। तभी सूचना मिली कि गांव करेली में ताई की मौत हो गई है। वहां जाने के लिए दोनों घर ना जाकर करेली के लिए निकल पड़े। जैसे ही वह सैनिक चौक पर पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा । जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर...