आगरा, नवम्बर 29 -- कोतवाली क्षेत्र में गनेशपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। बाइक सवार दानिश पुत्र जान मोहम्मद निवासी मोहल्ला नगला कोतवाली गंजडुंडवारा, मोहम्मद फहीम पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी खजूरी दिल्ली गंजडुंडवारा की ओर आ रहे थे। तभी तेज गति से गुजरे अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दानिश और फहीम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने भी पूरे मामले की जान...