कानपुर, दिसम्बर 6 -- रूमा मे हाइवे पर बीते शुक्रवार की रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दूध व्यापारी की मौत हो गई। महाराजपुर के कोड़र गांव निवासी 55 वर्षीय दिनेश पाल दूध व्यापारी थे। बीते शुक्रवार की रात को वह दूध देने के लिए निकले थे, तभी रूमा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दिनेश के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.