प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 3 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र के मादूपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया। लीलापुर थाना क्षेत्र के रानीगंज अजगरा बाजार निवासी 26 वर्षीय सुनील साहू, संजय वर्मा और 21 वर्षीय मनीष के साथ बुधवार देर रात बाइक से मोहनगंज की ओर जा रहे थे। हाईवे पर देहात कोतवाली के मादूपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग पहुंचे लेकिन टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित भाग चुका था। पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा, वहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। संजय वर्मा और मनीष को प...