मुंगेर, जनवरी 28 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के रामपुर-विषय पंचायत अंतर्गत विषय गांव के बजरंगबली चौक के समीप सोमवार की शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विषय गांव निवासी प्रभाकर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गुंजन सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुंजन सिंह सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा.अभिरंजन कुमार ने घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। डा. अभिरंजन कुमार ने बताया कि गुंजन सिंह के दाहिने पैर में गंभीर चोट है और हड्डी टूट गई है। इ...