उन्नाव, फरवरी 8 -- सफीपुर। चकलवंशी-संडीला मार्ग स्थित मेथीटिकुर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, माखी थाना क्षेत्र के कंजौर मजरा तोरियारा गांव निवासी 48 वर्षीय रामशंकर पुत्र जगनू प्रसाद अपनी भतीजी आरती (35) पत्नी विकास को बाइक से लेकर रसूलाबाद रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आरती की शादी कानपुर में हुई है। बताया गया कि जैसे ही दोनों चकलवंशी-संडीला मार्ग पर मेथीटिकुर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स...