संभल, फरवरी 20 -- थाना कुढफतेहगढ़ क्षेत्र के गांव छावडा निवासी जसवंत पुत्र उल्फत बुधवार की देररात बाइक से गांव आ रहा था। जैसे ही बनियाठेर के आटा के निकट राधा स्वामी सत्संग भवन के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया। घायल को पड़ा देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। जहां हालत गंभीर होने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित के साले की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...