रुद्रपुर, जनवरी 16 -- सितारगंज, संवाददाता। किच्छा हाईवे पर गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात इंदिरा कॉलोनी के पास किच्छा मार्ग पर सड़क किनारे दो युवकों के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पास में एक बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। स्थानीय नागरिकों की मदद से दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने 35 वर्षीय धीरज सिंह पुत्र नंदकिशोर, निवासी नौगवांठग्गू, खटीमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल संदीप उर्फ गुड्डू पुत्र जयं...