सहारनपुर, जनवरी 6 -- मंगलवार की देर शाम देहरादून-अम्बाला हाईवे पर चुनहेटी चौकी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मंगलवार देर शाम करीब 8:00 बजे देहरादून-अम्बाला हाईवे पर चुनहेटी चौकी के अंतर्गत गांव छपरेडी कट के पास अज्ञात बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने बाइक सवारों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। अभी दोनों की पहचान नहीं हो सकी...