शाहजहांपुर, फरवरी 8 -- जलालाबाद। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव अकाखेड़ा में बुधवाना रोड पर बनी नहर की पुलिया से गिरकर एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ, लेकिन जानकारी रविवार सुबह सामने आने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, जलालाबाद क्षेत्र के गांव थाथरमई निवासी रामकुमार (40) पुत्र राम सहाय शनिवार को गांव विलाह में अपने मौसा खुशीराम की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11 बजे उन्हें गांव से सूचना मिली कि उनके खेत में छुट्टा गोवंशों का झुंड घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। इस पर रामकुमार बाइक से विलाह से अपने गांव थाथरमई के लिए निकल पड़े। इसी दौरान अकाखेड़ा गांव के पास नहर की पुलिया पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.