पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- पूरनपुर। जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव महुआ सहारु के रहने वाले वीरपाल अपनी ससुराल जा रहे थे। शनिवार शाम खुटार हाइवे पर बारी बुझिया के पास वीरपाल की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। वीरपाल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...