अलीगढ़, जनवरी 4 -- गोंडा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला विरखू कि छवि पुत्री महेश उम्र 7 वर्ष व बुलबुल पुत्री राकेश उम्र 11 वर्ष बाजार में मोमोस खाकर वापस घर जा रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन द्वारा दोनों बच्चियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बच्चियों को लेकर जेएनएमसी मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ पहुंचे, जहां डॉक्टर द्वारा चोटिल छवि को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची बुलबुल का उपचार जारी है। बुलबुल के दाहिने पैर के पंजे में चोटे आई हैं जिसका डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। अज्ञात वाहन के पीछे पुलिस की टीमों को नियुक्त कर पकड़ने के लिए रवाना किया गया है। मृतका छवि तीन बहनों व एक भाई के बीच तीसरे नंबर कि थी। कक्षा 2 की छात्रा व उम्र 7 वर्ष पिता महेश सेना मे सेवारत है। वर्तमान में लेह लद्दाख में तैनात हैं। छवि के शव को मोरचरी में रखवाया गया है...