हरदोई, अक्टूबर 9 -- हरदोई। दोस्त को छोड़कर फर्दापुर से घर आ रहे युवक को कसरावां के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार प्राइवेट कंपनी के कर्मी की अस्पताल में मौत हो गई। धर्मशाला रोड निवासी 32 वर्षीय शौर्यवर्धन सिंह शहर में ही निजी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शौर्यवर्धन के एक बेटा और एक बेटी है। बुधवार की शाम को अपने दोस्त को बाइक से छोड़ने फर्दापुर गांव गया था। वहीं से देर रात में घर लौट रहा था। कोतवाली शहर क्षेत्र के कसरावां के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार शौर्यवर्धन गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.