शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो पेंटर घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची जहां एक पेंटर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उखरी गांव के 27 वर्षीय संदेश सिंह व बल्लू आपस में गहरे दोस्त थे और दोनों ही पेंटर का काम करते थे। मंगलवार की सुबह वह बाइक द्वारा घर से काम के लिए निकले थे। काम करने के बाद वह देर रात अपने घर वापस जा रहे थे तभी मीरानपुर कटरा उखरी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस उन्हें सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने संदेश सिंह को मृत्यु कर दिया जबकि हालत गंभीर होने पर बल्लू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दरोगा विमल सिंह ने बताया कि संदेश के सब का पंचनामा भरवारा गया लेकिन उन...