आजमगढ़, जुलाई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के सिधारी मोहल्ला में रविवार की सुबह रेलवे ओवर ब्रिज से उतरते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के समय युवक ससुराल से अपनी पत्नी और बेटा को बाइक से लेकर अपने घर जौनपुर जनपद जा रहा था। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जौनपुर जनपद के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के भुलई गांव निवासी 30 वर्षीय अर्जुन की ससुराल जहानागंज थाना क्षेत्र के कोल्हूखोर गांव निवासी गंगाराम के घर है। अर्जुन की पत्नी 27 वर्षीया ललिता देवी दो साल के बेटा के साथ अपने मायके कोल्हूखोर गांव आयी थी। अर्जुन शनिवार को अपने ससुराल आया था। रविवार की सुबह अर्जुन अपनी पत्नी और बेटा को बाइक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.