नैनीताल, फरवरी 1 -- गरमपानी, संवाददाता। गरमपानी झूला पुल के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने नेपाल मूल के एक मजदूर को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह राहगीरों ने उसे सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। मौके पर पहुंची खैरना चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय भानी राम लोहार पुत्र गौरी राम लोहार निवासी तिलकानी कंचनपुर जिला महेंद्रनगर नेपाल के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत शनिवार रात लगभग 11 बजे के आसपास हुई प्रतीत हो रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। भवाली कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.