औरैया, फरवरी 7 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे में भारी वाहनों की रोकथाम के लिए नहर पुल पर पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाया गया हाईटगेज शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कस्बे से निकलने वाले प्रमुख मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के उद्देश्य से नहर पुल पर हाईटगेज लगाया गया था। देर रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर हाईटगेज तोड़ दिया, जिससे पुल पर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो गई। सुबह जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सूचना दी। लोगों का कहना है कि हाईटगेज टूटने से अब भारी वाहनों के पुल से गुजरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर प्रमोद प्रकाश ने बताया कि हाईटगेज टूटने की सूचना मिली है। विभाग द्वारा शीघ्र ह...