बिजनौर, जनवरी 31 -- हल्दौर थानाक्षेत्र स्थित बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर गोलबाग झालू मार्ग पर गोशाला के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से झालू गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। थाना कोतवाली देहात के ग्राम धोगलपुर निवासी अंकित कुमार (21) पुत्र अशोक कुमार, बलराम (20) पुत्र करतार, निवासी गंदासपुर शहर कोतवाली सुनील (22) पुत्र टिंकू निवासी गांव ध्वनपुर उर्फ हसनपुरा थाना कोतवाली देहात के साथ शनिवार को किसी काम से एक बाइक पर सवार होकर झालू गया था। तीनों लौट रहे थे कि गोलबाग चौक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमे अंकित व बलराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी सुनील गं...