प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के नया का पुरवा सुजौली गांव निवासी 36 वर्षीय संगीता देवी, 28 वर्षीय देवरानी रुपा देवी के साथ बुधवार को नई बाजार स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में गई थी। जैसे ही वह लोग बैंक के सामने पहुंची, तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दोनों को टक्कर मार दिया। जिससे देवरानी-जेठानी दोनों घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...