मथुरा, नवम्बर 18 -- राया (मथुरा)। थाना अंतर्गत सोमवार सुबह मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मंगलायतन विवि के दो छात्रों की मौत हो गयी। दोनों पैरा मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी है। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह मंगलायतन विश्व विद्यालय में पैरा मेडिकल का कोर्स करने वाले छात्र रवि निषाद (21) निवासी झाझूबा, पोस्ट ढोरिया बाजार, सदर, गोरखपुर और अबू सलीम (18) गुरौली, रूरा,थाना तिर्वा, कन्नौज बाइक से राया होते हुए एक्सप्रेस वे कट की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि तभी सुबह करीब पांच बजे राया-मथुरा मार्ग पर गांव सूरज फाटक के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दोनों युवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.