रुद्रपुर, जुलाई 15 -- पंतनगर। सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो गोवंशीय पशु की मौत हो गई और एक गोवंशीय पशु घायल हो गया। मौके पर पंतनगर पुलिस और गौ रक्षा की टीम ने घायल मवेशी को उपचार के लिए अपने साथ गोशाला ले गई। यहां घायल मवेशी का उपचार किया जा रहा है। अभी तक अज्ञात वाहन का पता नहीं चल पाया है। गोसेवा दल के अध्यक्ष विराट आर्य ने बताया की रात तीन बजे किसी अज्ञात वाहन ने तीन गोवंशीय पशु को टक्कर मार दी गई थी। इसके बाद गोशाला लाकर एक गाय का उपचार किया गया बाकी दो गोवंशी पशु का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.