उन्नाव, फरवरी 12 -- औरास। मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। औरास थाना क्षेत्र के मुसल्यावा निवासी रामजीवन(65) पुत्र बद्री व राज (17) व हरदोई के थाना कासिमपुर के रामपुर भटौली निवासी आशीष सहित तीनों मुसल्यावा गांव से बाइक पर सवार होकर रामपुर भिटौली जा रहे थे, जैसे ही बाइक सवार औरास पूराचांद मार्ग पर धानमऊ गांव के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनो लोग गिरकर घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद वृद्ध रामजीवन को ट्रामा सेंटर ...