सीवान, मार्च 21 -- सीवान। शहर के बबुनिया मोड़ पर बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र कई उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। कंपनी की ओर से बताया गया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को जल्द ही बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। ताकि उपभोक्ताओं को पुनः बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। स्थानीय हेमंत कुमार ने बताया कि देर रात तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। सुबह पता चला कि कोई वाहन ट्रांसफार्मर से टकरा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.