अमरोहा, जनवरी 26 -- अलीगढ़ मार्ग पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन, टेंपो को टक्कर मारकर भाग निकला। टेंपो चालक की मौके पर मौत हो गई। टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जनपद संभल के थाना रजपुरा के कस्बा गंवा निवासी 35 वर्षीय इमरान पुत्र नासिर टेंपो चलाता है। वह नगर से टेंपो ठीक कराकर घर लौट रहा था। शनिवार रात जैसे ही वह रहरा थाना क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर हाकमपुर गांव के निकट पहुंचा कि अज्ञात वाहन टेंपो में टक्कर मारकर भाग निकला। टेंपो चालक इमरान की मौके पर मौत हो गई। टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब...