विकासनगर, दिसम्बर 8 -- विगत चार दिसंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर सहसपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शहाना प्रवीन पत्नी स्व. हैदर अली, निवासी टापी मुहल्ला सहसपुर ने तहरीर दी है। बताया कि उनके पति हैदर अली पुत्र मंजूर पौंटा में वाहन चलाते थे। वह रोज की भांति चार दिसंबर को अपनी बाइक से रात को नौ बजे के करीब पौंटा से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह जस्सोवाला पुल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर और टांगों में गंभीर चोटें आई। राहगीर का फोन आने के बाद पति के परिजन उसे एबुंलेंस से दून अस्पताल ले गए। जहां पांच दिसंबर को उन...