शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- खुटार क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव रसवा कला, खुटार-पुवायां रोड निवासी अर्जुन कुमार (25) पुत्र रघुनंदन शनिवार को सिधौली थाना क्षेत्र के गांव पीरू गया था। वहां वह अपने फूफा के बेटे के दसवां संस्कार में शामिल हुआ था। कार्यक्रम से लौटते समय देर शाम करीब आठ बजे अर्जुन बाइक से खुटार-पुवायां रोड पर सुखबीर एग्रो फैक्ट्री के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। अर्जुन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सोनी, पिता रघुनंदन और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों...