आजमगढ़, फरवरी 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लारपुर नइठी गांव के मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला भतीजे के साथ बाइक से मायके से सुसुराल जाते समय दुर्घटना का शिकार हुई थी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लारपुर नइठी गांव निवासी 30 वर्षीय किस्ता पत्नी योगेंद्र यादव का मायक सलापुर में है। वह अपने मायके गई थी। 14 फरवरी की शाम भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। लारपुर नइठी गांव के मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आया अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घायल महिला का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार की सुबह महिला की मौत हो गई। महिला के दो पुत्र हैं। उसकी मौत से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.