बुलंदशहर, जनवरी 15 -- जनपद कुशीनगर के गांव श्यामपट्टी माधोपुर निवासी विधांति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र विश्वकर्मा गाड़ी पर क्लीनर का काम करता था। गत 13 नवंबर को वह बुलंदशहर गाड़ी में जा रहा था। इसी दौरान चालक ने नेशनल हाईवे- 34 चंदेरू के पास साइड में गाड़ी रोक ली। विश्वकर्मा किसी काम से नीचे उतरा तो उसे अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पहले जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया, उसके बाद उसे मेरठ रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.