गंगापार, जनवरी 5 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ के लाइनपार तिराहे के पास रविवार देर रात अज्ञात भारी वाहन के चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। सोमवार सुबह जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों के अनुसार रानीगंज रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते मार्ग पूरी तरह बंद है। इससे भारी वाहनों का आवागमन पुरानी बाजार, नारीबारी और रिहायशी इलाकों से हो रहा है। जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा इस मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है, इसके बावजूद प्रतिदिन रात के समय सैकड़ों डंपर व भारी वाहन बेधड़क गुजर रहे हैं।लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि अवैध रूप से गुजर रहे वाहन ने ही सड़क किनारे बैठी गाय को कुचल दिया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अभ...