प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर से टहलते हुए सड़क पर आए लेखपाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल लेखपाल को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने लेखपाल को मृत घोषित कर दिया। पट्टी तहसील के मानापुर थाना आसपुर देवसरा निवासी शिवशंकर सिंह के बेटे 32 वर्षीय सचिन सिंह लालगंज तहसील में करीब सात माह से लेखपाल पद पर कार्यरत थे। सचिन लालगंज में ही किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने कमरे से टहलते हुए सड़क पर आ गए। सड़क पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल लेखपाल को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने लेखपाल को मृत ...