रामपुर, फरवरी 23 -- शाहबाद। कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे दंपती की कार रास्ते में अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देख दोनों को रामपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि गांव हिम्मतपुर निवासी जसवीर अपनी पत्नी बबीता के साथ जगेसर गांव किसी कार्यक्रम में शरीक होने गए थे। रविवार तड़के दोनों कार से लौट रहे थे। रास्ते में ब्लॉक कार्यालय के सामने उनकी बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दंपती बुरी तरह जख्मी हो गया। सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक देख दोनों को रामपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...