बुलंदशहर, मई 20 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में भूड़ चौराहे के समीप सिकंदराबाद कट पर सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से आई तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। देहात पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में ग्रेटर नोएडा के ईटा-वन क्षेत्र निवासी मिजाजी सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार रात भूड़ चौराहे से जीटी रोड वाले कट सिकंदराबाद की तरफ जा रहे थे। सिकंदराबाद कट के समीप उन्होंने टॉयलेट के लिए सड़क किनारे कार रोक दी। तभी खुर्जा की तरफ से आए वाहन ने पीछे से उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनकी गाड़ी कई मीटर तक घिसटती हुई चली गई। हादसे में उनका पुत्र अमन सिंह, साला धीरज कुमार, पत्नी रीना व साले का पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.