कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- मंझनपुर कोतवाली के ओसा में महामाया डिग्री कॉलेज के सामने सोमवार की रात ससुराल जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। सैनी कोतवाली के मीठेपुर सयारा निवासी इस्लाम वारिस (40) पुत्र अजीज अहमद वेल्डिंग का काम करता था। उसकी करारी में ससुराल है। सोमवार को इस्लाम वारिस अपनी ससुराल गया था। रात करीब दस बजे वह किसी काम से मंझनपुर बाइक से आया था। इसके बाद वह दोबारा अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह महामाया डिग्री कॉलेज के सामने पहुंचा। किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में इस्लाम के सिर पर गंभीर चोट आई थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिक...