उन्नाव, फरवरी 8 -- चकलवंशी। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के सहजना जरगर गांव के पास रविवार अलसुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जनपद के थाना बेवर क्षेत्र अंतर्गत करपिया गांव निवासी जैनेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह हरियाणा के जिला फरीदाबाद से कंटेनर में टाटा मोटर्स के पार्ट लादकर लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान सहजना जरगर गांव के पास अज्ञात वाहन ने कंटेनर में टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में चालक जैनेन्द्र प्रताप सिंह को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस की सहायता से मियागंज अस्पताल भिजवाया, जहां उसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.