फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। वह सिरसागंज से अपने घर जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जहांगीरपुर निवासी 29 वर्षीय लवकुश पुत्र आनंद प्रकाश खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह शनिवार को किसी काम से सिरसागंज गया था। देर शाम वह ऑटो में सवार होकर अपने गांव आ रहा था। ऑटो आमौर नहर के समीप पहुंचा ही था तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। लव कुश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी वहां पर पहुंच गए। घायल युवक का भाई उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...