प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- प्रतापगढ़। मानधाता के धनीपुर मकईपुर निवासी 57 वर्षीय ओमप्रकाश सरोज की शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। ओमप्रकाश रात को बाइक से घर जा रहा था। सराय हरिनारायण के पास एक वाहन की टक्कर से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजन भी पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। एसओ विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.