देवघर, अप्रैल 10 -- देवघर,प्रतिनिधि सीमावर्ती राज्य बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना अंतर्गत के कधार गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक व सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। डॉक्टर ने घायल बाइक चालक 25 वर्षीय लड्डू पुजहर को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। मृतक जयपुर थाना के तिलैया गांव का निवासी है। घायल बहन सुनीता देवी ने बताया कि भाई-बहन एक बाइक पर सवार होकर काम से कधार गांव गए थे। लौटने के क्रम में सामने से आ रही अज्ञात वाहन धक्का मारकर फरार हो गया। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.