चंदौली, जनवरी 9 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नवहीं पुलिया के पास शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 8:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेके मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक के तलाश में जुटी है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार निवासी 25 वर्षीय चंदन साइकिल से किसी काम से कांटा विसुनपुरा गांव जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सैयदराजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.