देवघर, नवम्बर 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। सारवां थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ के पास मंगलवार को एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया। घायल मथुरा रवानी, सारठ थाना क्षेत्र के सुखजोरा गांव के निवासी हैं। वह इलाज के लिए सारवां आए थे। अस्पताल मोड़ के पास जाते समय, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मथुरा रवानी की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उनका लगातार इलाज कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...