प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 28 -- प्रतापगढ़। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोहंडौर बाजार में बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक घटना के बाद भाग निकला। कोहंडौर बाजार के रहने वाले 70 वर्षीय अमीन बुधवार देर शाम साइकिल से हाईवे किनारे से जा रहे थे, तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन तेजी से भाग निकला। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...