शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाइवे पर मिर्जापुर के ढाई गांव के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले लिया है। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ढाई निवासी ओमपाल पुत्र मेवाराम 37 वर्ष सोमवार शाम करीब 6 बजे बाईक से जलालाबाद फरूखाबाद मार्ग पर जा रहा था। ईंट भट्टे के पास बने देव स्थान के निकट तेज गति से आ रहा अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक की मौके पर ही सांसे थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है। मृतक की पत्नी माला मायके मे है। उसको सूचना दे दी गई है। पुलिस देर शाम तक पत्नी के आने का इंतजार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.