गिरडीह, जून 14 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर धनवार थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिश। घंटों रोड जाम रहने के कारण वाहनों की दोनों ओर कतार लग गई थी। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि हीरोडीह थाना क्षेत्र के सुरही निवासी 25 वर्षीय महिला सावित्री देवी पति भागीरथ रविदास अपने घर से सुबह करीब 10 बजे मंईयां सम्मान योजना का पैसा निकासी करने खोरीमहुआ जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को रेफरल अस्पताल, राजधनवार में भर्ती कराया गया। जहां प्रार्थमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.