आदित्यपुर, जनवरी 22 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित बिरिगोड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आदिम जनजाति समुदाय के एक बुजुर्ग घायल हो गया। घायल की पहचान चौका थाना क्षेत्र के हेसाकोचा पंचायत स्थित माचाबेड़ा गांव निवासी सोनाराम पहाड़िया के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सोनाराम पहाड़िया टुसू मेला देखने के बाद मंगलवार की देर शाम को रामगढ़ स्थित एक रिश्तेदार के घर पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को एम्बुलेंस से एमजीएम भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...