बिहारशरीफ, मार्च 5 -- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डीलर की मौत बिहारशरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग पर अलीनगर के पास हादसा बुजुर्ग डीलर खाना खाने के बाद दालान में जा रहे थे सोने अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना बिहारशरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग पर अलीनगर गांव के पास हुई। मृतक 62 वर्षीय सुरेन्द्र पासवान अलीनगर गांव के ही रहने वाले थे। वे जनवितरण प्रणाली की दुकान चलाते थे। परिजन ने बताया कि घर से खाना खाकर बुजुर्ग दालान में सोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.