पाकुड़, दिसम्बर 11 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर-गुम्मामोड मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र के घाटचोरा गांव के पास मंगलवार की देर रात को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। मृतक का पहचान बलियाडंगाल के शहरी गांव निवासी 23 वर्षीय जितेंद्र राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा एवं एसआइ अजय कुमार महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर ले आया। वहीं बुधवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सोनाजोड़ी अस्पताल भेज दिया। मृतक के स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जितेंद्र राय बलियाडंगाल से अपना घर जा रहा था। इस दौरान घाटचोरा गांव के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया जिससे तड़प तड़प का उनकी मौत हो गई।...