चतरा, जनवरी 6 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड के शीला पिकेट लेपो गांव के समीप घने कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक साईकिल सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिमारिया थाना क्षेत्र के हर्षनाथपुर गांव निवासी धीरज कुमार यादव उम्र 26 वर्ष पिता लाखो यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार मारते हुए भाग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही शीला पिकेट प्रभारी हरिश्चंद्र तिरवार दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुटे है। घटना स्थल पर साइकल टुटी पड़ी है। वहीं बगल में जूता खोलकर रखा हुआ है। कोहरे के कारण यह हादसा बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...