मिर्जापुर, जनवरी 5 -- नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर गांव के पास सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वह सोनभद्र स्थित दुकान से अपने घर वाराणसी जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के सुसुवाही निवासी 55 वर्षीय ओमकारनाथ सिंह पुत्र जयदेव राम की सोनभद्र के सुकृत में मेडिकल की दुकान है। वह वाराणसी में परिवार संग रहते थे। दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह सोनभद्र स्थित दुकान से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार ओमकारनाथ अदलहाट के छोटा मिर्जापुर गांव के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से ओमकारनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.