रामपुर, अक्टूबर 4 -- नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल साइकल सवार ने इलाज को लेकर जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह नौ बजे क्षेत्र के गांव दलकी रम्पुरा बुजुर्ग निवासी सोमपाल अपनी साइकिल से चीनी मिल के पास एक प्लाईवुड फैक्ट्री में ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी बीच किसी वाहन ने उनकी साइकल में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों समेत राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे ईसानगर पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। मगर सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना...